diwali horizontal

योगी के नेतृत्व में यूपी अव्वल- मार्शाह

0 233
पीस एम्बेसडर टू इंडिया’ मार्शाह ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में यूपी हर चीज में अव्वल बन रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही के सर्वे में देश में बेरोजगारी से लड़ने में यूपी अव्वल है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरे देश के मुकाबले न केवल रोजगार बढ़ाने पर ज्यादा काम हुआ बल्कि केंद्र की योजनाओं से लोगों को जोड़ने में भी यूपी बेहतर रहा यही वजह है कि संगठित और असंगठित दोनों मोर्चों पर बेरोजगारी घटाने का बड़ा फायदा मिल रहा है।
मार्शाह ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में अगस्त में 8.3 फ़ीसदी बेरोजगारी रही है। 8.3 फ़ीसदी बेरोजगारी का मतलब होता है जितने भी लोग रोजगार ढूंढ रहे थे उनमें से 8.3 फ़ीसदी को रोजगार नहीं मिला। वही उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 3.9 फ़ीसदी रहा। मार्शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी नीतियों और बेहतर कानून व्यवस्था के कारण माहौल बदला है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में औद्योगिक निवेश धरातल पर उतरे और लोग स्वरोजगार  के लिए भी प्रेरित हुए। इसके कारण रोजगार सृजन के अवसरों में भी वृद्धि हुई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.