diwali horizontal

UP विस उपचुनावः कांग्रेस ने की स्वार व बांगरमऊ सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

0 238

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने भले ही घोषणा नहीं की है। लेकिन कांग्रेस पहले से ही अलर्ट हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। रामपुर जिले की स्वार सीट से पूर्व सांसद बेगम नूर बानो के पौत्र हमजा खान पर दांव लगाया है। तो वहीं उन्नाव जिले की बांगरमऊ की सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शीला दीक्षित की रिश्तेदार आरती वाजपेयी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है

हमजा खान के दादा नवाब जुल्फिकार अली खां पांच बार और दादी बेगम नूरबानो दो बार रामपुर से सांसद रही थीं। उनके पिता काजिम अली विधायक रह चुके हैं। बता दें कि उन्नाव की बांगरमऊ सीट भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर की और रामपुर की स्वार टांडा सीट आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां की सदस्यता समाप्त होने के कारण खाली हुई है। विधानसभा उप चुनाव की आठ खाली सीट में से छह सीट पर भाजपा का कब्जा है। जबकि दो पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते थ

Leave A Reply

Your email address will not be published.