
यूपी कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय लखनऊ पर स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फ्रंटल, विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं चेयरमैनगण शामिल हुए। बैठक का संचालन मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन एवं स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव कनेक्ट सेंटर के कोऑर्डिनेटर मनीष हिंदवी ने किया।
बैठक के दौरान चुनाव संबंधी तैयारियों पर गहन चर्चा हुई और उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मतदाता बनाने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों को मतदाता फार्म उपलब्ध कराए गए और उन्हें निर्देश दिए गए कि वह शीघ्र ही वोटर फार्म भरकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित कनेक्ट सेंटर में जमा कराएँ।बैठक में सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, स्नातक/शिक्षक विधान परिषद चुनाव कनेक्ट सेंटर की को-कोऑर्डिनेटर श्रीमती अनामिका यादव और श्रीमती सिद्धि श्री, शिक्षक प्रकोष्ठ के को-कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के नोडल पर्सन डॉ. अमित राय, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मध्यजोन के चेयरमैन शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, विधि विभाग के कोऑर्डिनेटर आसिफ रिजवी रिंकू, किसान कांग्रेस मध्यजोन के चेयरमैन बृज कुमार मौर्य, चिकित्सा प्रकोष्ठ के को-कोऑर्डिनेटर डॉ. शेख गुल मोहम्मद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदाता जागरूकता बढ़ाना और कांग्रेस संगठन को चुनावी तैयारियों में मजबूत करना था। सभी उपस्थित पदाधिकारियों को संगठनात्मक समन्वय के माध्यम से चुनाव में अधिकतम सफलता प्राप्त करने और सभी मतदाताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए गए।