diwali horizontal

लखनऊ में हंगामा! सऊदी प्रिंस सलमान की तस्वीर जली!

0 36

लखनऊ में हंगामा! सऊदी प्रिंस सलमान की तस्वीर जली!

 लखनऊ Live:लखनऊ में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शिया मुसलमानों ने सऊदी अरब के शासन के खिलाफ आसिफी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

 

प्रदर्शनकारियों ने सऊदी हुकूमत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नाराजगी जाहिर की।

इस दौरान सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की तस्वीर जलाकर विरोध जताया। वहीं, भीड़ ने अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब के खिलाफ नारे भी लगाए।

इस दौरान जन्नतुल बकी के पुनर्निर्माण की मांग भी उठाई। प्रदर्शन को देखते हुए बड़े इमामबाड़ा के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने प्रदर्शन कर रहे शिया मुसलमानों को संबोधित किया।

 

इस दौरान सऊदी हुकूमत मुर्दाबाद के नारे लगे। मौलाना कल्बे जव्वाद ने सऊदी शासन की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा- जन्नतुल बकी शिया अकीदे के लिहाज से सबसे अहम कब्रिस्तान है। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि सऊदी अरब ने हमेशा अमेरिका और इजराइल जैसे देशों का साथ दिया है, जिन्हें वह इस्लाम का दुश्मन बताते हैं।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के शेखों की माताएं यहूदी और क्रिश्चियन धर्म से थीं, इसलिए वह उन्हें मुसलमान नहीं मानते। उनका आरोप है कि सऊदी अरब ने कभी भी मुसलमानों या मुस्लिम देशों का साथ नहीं दिया।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी में लाखों मुसलमान बर्बाद हो गए, एक भी इमारत सही नहीं बची,

फिर भी ये लोग खामोश रहे। 70 हजार लोगों की मौत हो गई, लेकिन किसी ने नहीं बोला। सऊदी अरब की रगों में यहूदी और ईसाई खून दौड़ रहा है, इसलिए उन्हें मुसलमानों से कोई हमदर्दी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के कुछ मौलवी और मौलाना सऊदी अरब से पैसा लेते हैं।

ईरान को लेकर कहा कि उस पर हो रहे जुल्म के खिलाफ भारत में लोगों ने बढ़-चढ़कर आवाज उठाई और मदद की। ईरान ने भले ही मदद नहीं मांगी, लेकिन भारत के लोगों ने, जिनमें हिंदू भाई भी शामिल थे, आगे बढ़कर सहयोग किया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.