
ईरानी हमले में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम तबाह!
IRAN-US WAR: ईरानी हमले में अमेरिकी मिसाइल सिस्टम तबाह, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव
मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के एक अहम सैन्य ठिकाने को निशाना बनाते हुए मिसाइल हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में

अमेरिका का एक महत्वपूर्ण मिसाइल चेतावनी सिस्टम गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि यह सिस्टम दुश्मन देशों की बैलिस्टिक मिसाइलों का समय रहते पता लगाने के लिए लगाया गया था और इसकी क्षमता हजारों किलोमीटर तक मानी जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की ओर से किए गए हमले में इस हाई-टेक रडार सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस सिस्टम की कीमत अरबों डॉलर बताई जा रही है और यह मध्य-पूर्व में अमेरिका की सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा था।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा हालात और ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं। वहीं अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव ने पूरे मध्य-पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी चिंतित नजर आ रहा है।