
उत्तर प्रदेश : में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध को लेकर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिख रहे हैं संजीदा आपको बता दें उत्तर प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ बढ़ते मामलों को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी कर प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाने की बात की है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद महिला सुरक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ के थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए जा रहे हैं आपको बता दें लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर ने आज थाना सरोजनी नगर में नवनिर्मित महिला हेल्प देश का उद्घाटन किया महिला हेल्प डेस्क में थाने की महिला सिपाहियों को नियुक्त किया गया है जो कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी से लैस है हेल्प डेस्क में नियुक्ति की गई महिला सिपाहियो द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं को कंप्यूटर में फिट करते हुए उसका निस्तारण संबंधित को भेजा जाएगा जिससे महिलाओं से संबंधित समस्याओं को तुरंत दूर किया जा सके