diwali horizontal

वाराणसी के सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय प्रियदर्शी कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने ग्रहण की सदस्यता कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में हुआ आयोजन, भाजपा सरकार पर जमकर साधा गया निशाना

0 80

वाराणसी के सपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय प्रियदर्शी कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों ने ग्रहण की सदस्यता
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में हुआ आयोजन, भाजपा सरकार पर जमकर साधा गया निशाना

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की समावेशी विचारधारा और देशहित में लगातार किए जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर समाजवादी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राय प्रियदर्शी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही और गाजीपुर जिलों से आए सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी नेतृत्व को मजबूती देने का संकल्प लिया।यह सदस्यता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के समक्ष ग्रहण की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के ज्वॉइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा भी मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुईद अहमद, पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समन्वयक सतीश राय, डॉ. विनोद चंद्रा और छात्र नेता विश्वनाथ राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अजय राय ने संजय राय प्रियदर्शी और उनके साथ आए सभी समर्थकों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने देश में अराजकता और नफरत का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा, “देश में हर वर्ग — चाहे वह किसान हो, मजदूर हो, नौजवान हो या महिला — सभी उपेक्षित हैं। यहां तक कि देश की सेना का भी अपमान किया जा रहा है। ऐसे समय में सिर्फ कांग्रेस और हमारे नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ही इन विघटनकारी ताकतों से लड़ रहे हैं।”उन्होंने सभी नए साथियों से आह्वान किया कि वे कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाएं ताकि देश का लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।सदस्यता ग्रहण के बाद संजय राय प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षकों की लगातार उपेक्षा हो रही है और उनके साथ तरह-तरह से अन्याय किया जा रहा है। “अब समय आ गया है कि सभी शिक्षक एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ें और राहुल गांधी के नेतृत्व को मज़बूती दें,” उन्होंने कहा।इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से वसीम रज़ा, डॉ. निशात सिंह, मनोज साहनी, विजय सिंह, अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. चंगेज़ खान, जयप्रकाश मिश्रा, शकील भाई, अमित राय, संतोष सिंह, योगेंद्र मिश्रा, बीरबल शर्मा, दामोदर तिवारी, राकेश यादव, कैलाश, रजनीश, उमेश, राजकुमार यादव, बृजनाथ राय, गंगा सागर राय, वेदव्यास राय, सुनील राय, प्रदीप सिंह, इरफान, इलियाश, सुशांत सिंह, आनंद सिंह, संजय यादव, संदीप सिंह, प्रभाकर सिंह, अभय शुक्ला, रोहित शुक्ला, शमीम खान, सचिन कश्यप, रणविजय त्रिपाठी, राजेश्वर राय, कुनाल और अक्षय समेत भारी संख्या में समर्थक शामिल रहे।इस कार्यक्रम के ज़रिए पूर्वांचल में कांग्रेस को शिक्षक समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा और समर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.