
सब्जी वाला बना करोड़पति!
इंडिया Live: राजधानी जयपुर के पास कोटपूतली निवासी *अमित सेहरा* सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। लेकिन अब उनकी किस्मत बदल गई है। पंजाब सरकार की लॉटरी में अमित को *11 करोड़ रुपये* जीतने का सौभाग्य मिला।
अमित ने अपनी जीत का हिस्सा अपने दोस्त *मुकेश* की दो बेटियों को देने का फैसला किया है। वह दोनों को *50-50 लाख रुपये* देगा। यानी कुल 1 करोड़ रुपये।
किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। दिवाली के समय अमित अपने दोस्त के पास पंजाब घूमने गया था। दोस्त ने उसे लॉटरी के बारे में बताया। अमित के पास लॉटरी खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। एक टिकट 500 रुपये का था और अमित ने अपने दोस्त से 1000 रुपये उधार लेकर दो टिकट खरीदे। भाग्य की बात देखिए कि पहली टिकट पर 11 करोड़ और दूसरी टिकट पर 1000 रुपये का इनाम लगा।
अमित ने कहा कि जब उसने पैसे उधार लिए थे तो उसने दोस्त से वादा किया था कि अगर लॉटरी लगी तो जीत की राशि में से *1 करोड़ रुपये* वापस देगा। अब अमित उस वादे को पूरा करने जा रहे हैं और अपने दोस्त की बेटियों को अपनी बेटियों की तरह मानकर यह पैसा देंगे।
लॉटरी का पुरस्कार लेने के लिए मंगलवार 4 नवंबर को मुकेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ *चंडीगढ़* पंजाब स्टेट लॉटरी ऑफिस पहुंचे। अमित ने मीडिया से कहा कि लॉटरी का परिणाम उसके पास आने में दो दिन लग गए क्योंकि उसका मोबाइल खराब था। उसे जीत की जानकारी अपने दोस्त मुकेश के जरिए मिली।
पंजाब सरकार हर साल दिवाली के मौके पर लॉटरी निकालती है। इस लॉटरी में पहला इनाम 11 करोड़ रुपये का होता है। दूसरे इनाम में तीन विजेताओं को 1-1 करोड़ और तीसरे इनाम में तीन लोगों को 50-50 लाख रुपये मिलते हैं। चौथे इनाम के तहत नौ लोगों को 10-10 लाख रुपये दिए जाते हैं। कुल मिलाकर लगभग 200 लोग इस लॉटरी के जरिए इनाम जीतते हैं।
अमित सेहरा भी अब *11 करोड़ रुपये के मालिक* बन गए हैं और अपनी नेक दिली दिखाते हुए अपने दोस्त की बेटियों को भी इनाम देने जा रहे हैं।