diwali horizontal

उपराष्ट्रपति ने दी उगादि की शुभकामनाएं

0 207

नईदिल्ली : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तेलुगु नव वर्ष दिवस उगादि की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नया वर्ष जीवन में उल्लास लाए, स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति लाए। नायडू ने मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे एक लेख कहा तेलुगु नव वर्ष प्लव के शुभारंभ पर आपको और परिजनों को उगादी की हार्दिक शुभकामनाएं। हम जानते हैं कि तेलुगु लोग हर वर्ष को एक नया नाम देते हैं। इस उगादि को हम शर्वरी वर्ष को विदा करेंगे और नूतन वर्ष प्लव का स्वागत करेंगे। इस सुअवसर पर मैं आप सभी को स्वास्थ्यपूर्ण, समृद्ध, सुखमय और सौहार्दमय नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि उगादि दो शब्दों की युति से बना है  युग अर्थात समय या काल तथा आदि अर्थात प्रारंभ, उगादि नए समय के प्रारंभ को इंगित करता है। नव वर्ष नया सुयोग ले कर आया है, हम नई आशाओं और उम्मीदों के साथ एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे देश की समृद्ध विविधता के अनुरूप ही, नया वर्ष भी भिन्न भिन्न नामों से विविध रूपों में मनाया जाता है- आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना, इन दोनों तेलुगु प्रदेशों में नव वर्ष को उगादि कहते हैं, जबकि कर्नाटक में इसे युगादि के रूप में जाना जाता है।महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है तो तमिलनाडु में पूथांडु के रूप में। केरल के हमारे मलयाली बहन -भाई इस अवसर को विशू के रूप में मनाते हैं तो पंजाब बैसाखी के आनंद में सराबोर रहता है और ओडिशा में इसे पण संक्रांति के रूप में जाना जाता है। पश्चिमी बंगाल नव वर्ष का स्वागत पोइला बोइशाख के रूप में करता है, तो बोहाग बिहू असम में नव वर्ष का प्रारंभ है। नाम भले ही भिन्न भिन्न हों, फिर भी उत्सव का उल्लास, भविष्य के प्रति आशा और अपनों का साथ, ये सभी को एक ही सांस्कृतिक सूत्र में पिरोते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.