
लखनऊ : विकास नगर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का लैपटॉप, एक चार्जर, एक पिट्ठू बैग और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम कलीम अहमद पुत्र अजीज अहमद निवासी ग्राम सरदारपुर बा थाना धानेपुर जिला गोंडा हाल पता सुरेंद्र नगर चिनहट बताया है। इस संबंध में पीड़ित डॉ प्रदीप सिंह निवासी कमला नेहरू नगर विकास नगर ने चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था कि 28 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर बैग लैपटॉप और गाड़ी के कागजात चोरी कर लिए हैं। इस चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पकड़े गए अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।