diwali horizontal

गलत पैमाइस पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

0 265

 

मलिहाबाद, लखनऊ : तहसील प्रशासन पर गलत तरीके से जमीन की पैमाइश कराने का एक पीड़ित ने आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसके लिए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।मलिहाबाद के मिर्जागंज निवासी हबीबुर्रहमान पुत्र शाबिर अली ने बताया कि उसकी जमीन खसरा संख्या 1580 रकबा 0.1580 मलिहाबाद में है जिसमे वह और उसके तीन भाई हिस्सेदार हैं जो पूरी तरह से उसके कब्जे में है।

 

आरोप है कि मलिहाबाद कस्बे के सिराजुल मलिक, इमिताजुल मलिक, शारिक मलिक, हसनैन उसकी जमीन पर गलत तरह से जबरन कब्जा कर लेना चाहते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी जमीन की पैमाइस कराने के लिए मलिहाबाद तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। जमीन की नपाई होने से पहले ही जमीन पर दबंगो ने कब्जा करना सुरु कर दिया व लगे पिलर को भी तोड़ने लगे जिसका पीड़ित ने विरोध किया पर वो नही माने। पीड़ित ने इसकी मलिहाबाद कोतवाली पहुंचा कर की लेकिन सुनवाई नही हुई। आरोप है कि सिओ मलिहाबाद, ने उसे गालियाँ दी तथा तहसीलदार मलिहाबाद ने भी जमीन छोड़ देने की धमकी दी।

 

पीड़ित हबीबुर्राहमान काफी डरा हुआ है उसने बताया की तहसीलदार सम्भू सरण, क्षेत्रीय लेखपाल विजय मौर्या, व अन्य लेखपाल को लेकर उसकी जमीन गलत ढंग से नपवा  दिया जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो तहसीलदार ने उसे धमकाया व डंडो से मारने की बात कही। पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में शिकायत की है। उसका कहना है कि तहसील प्रशासन व पुलिस गलत ढंग से उसकी जमीन पर कब्जा कराना चाहती है। उसने माँग की है कि उसकी जमीन की सही पैमाइस हो ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.