diwali horizontal

लखनऊ के हुसडिया फ्लाईओवर से कूदकर महिला ने दी जान लोग बनाते रहे वीडियो ऑटो चालक ने पहुंचाया अस्पताल

0 142
लखनऊ : गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे महिला (35) ने हुसडिया फ्लाईओवर से कूदकर जान दे दी नीचे रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ पड़ा देख उसे लोहिया ले जाया गया जहां इलाज के दौरान करीब डेड़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया है इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार पवन कुमार पटेल ने बताया कि सुसाइड्  नोट में उसने अपना नाम नैना लिखा है। इसके अलावा एक मोबाइल नंबर 9618211516 भी लिखा है। उस पर फोन किया गया तो वह लग नहीं रहा है।
महिला के परिवारीजनों के बारे में अभी तक कुछ जानकारी नहीं हो सकी है। मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस सेल के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के शरीर पर काले रंग का लोवर और काली टी-शर्ट है। उसके परिवारीजनों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसके हाथों की कलाई में ब्लेड से काटे जाने के निशान भी हैं, लेकिन वह पुराने हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर वालों से नाराज होकर वह फ्लाईओवर पर पहुंची थी और छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला को तड़पता देख भी लोग बनाते रहे वीडियो, आटो चालक ने पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फ्लाईओवर से छलांग लगाने के बाद नीचे रेलवे ट्रैक पर पड़ी महिला तड़प रही थी। वहीं, फ्लाईओवर पर और आस पास खड़े लोग मोबाइल से उसका वीडियो बनाने में मशगूल थे। उनकी संवेदनाएं भी खत्म हो चुकी थीं। यह देख एक आटो चालक ने आनन फानन महिला को उठाया और वह लोहिया लेकर पहुंचा। इस बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
Attachments area
Leave A Reply

Your email address will not be published.