diwali horizontal

लखनऊ की क्रूर महिला द्वारा पैर से कुचलकर पिल्लों को मारने का वीडियो वायरल, FIR हुई दर्ज

0 193

 

लखनऊ : में इन दिनों दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दोनों वीडियो में एक कार में बैठी महिला कुत्ते के पिल्लों को पैर से कुचलकर मारने की कोशिश कर रही है बताया जा रहा है कि पिल्लों के साथ क्रूरता की हदों को पार कर रही महिला पूजा ढिल्लन लखनऊ के ओमेक्स सिटी की रहने वाली बताई जा रही है।
फ़िलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पशुप्रेमियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. जिसके बाद विभूतिखंड थाने में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दो वीडियो हुए वायरल
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला कार में बैठी है और वह अपने पैर के नीचे पिल्ले को दबाए हुए है. पहले तो वह पैर से धीरे-धीरे उसे मरती है।
56
फिर पूरी ताकत से उसके मुंह को अपने हाई हील सैंडल से कुचलने लगती है जिससे पिल्ला चिल्लाने लगता है. इसी तरह एक नया वीडियो में दूसरा पिल्ला है उसमें भी वह ठीक उसी तरह पैर से कुचलकर उसे मारने की कोशिश करती है बाद में पिल्लों की मौत हो जाती है
पशु प्रेमियों में आक्रोश
फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजधानी के पशु प्रेमियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है पशु प्रेमियों के आक्रोश के देखते हुए पुलिस ने गोमतीनगर के विभूतिखंड थाने में महिला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस मामले में महिला की शिनाख्त के बाद कार्रवाई की बात कह रही है. इंस्पेक्टर विभूतिखंड संजय शुक्ला ने बताया कि कामना पांडे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज विवेचना शुरू की जा रही है।
मामले में जल्द आरोपी महिला की गिरफ़्तारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि पूजा ढिल्लन नामक महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 और एनिमल क्रुएलिटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.