diwali horizontal

दिवंगत कारोबारी की भतीजी का विडियो वायरल, परिवार की सुरक्षा की लगाई गुहार

0 178

 

लखनऊ : महोबा के दिवंगत क्रशर कारोबारी इन्द्रकांत त्रिपाठी के अंतिम संस्कार के बीच उनकी भतीजी शिप्रा का एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शिप्रा ने खुलासा किया है कि मेरे चाचा इन्द्रकांत त्रिपाठी महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने के लिए एक प्रेस कान्फे्रंस करने वाले थे। जिसमें वह मणिलाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के तमाम सबूत सार्वजनिक करने वाले थे, लेकिन इसकी भनक लगते ही 8 सितंबर को भ्रष्ट पुलिस अफसर ने उनके चाचा पर गोली मरवा दी

 

शिप्रा ने अपने पूरे परिवार की जान को जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा और इंसाफ की गुहार भी लगायी है। वायरल वीडियो कारोबारी इन्द्रकांत की मौत से पहले और गोली मारे जाने के बाद का है। वीडियो में शिप्रा बता रही है कि तत्कालीन एसपी मणिलाल ने हमारे चाचा से लाइसेंसी क्रशर कारोबार चलाने के बदले हर महीने छह लाख रुपए की घूस मांगी थी। तत्कालीन एसपी ने धमकी दी थी कि पैसे न देने पर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेज देगा। शिप्रा ने बताया कि चाचा ने लाॅकडाउन और कोरोना के चलते कारोबार ठप होने की बात कहकर पैसे देने से इनकार कर दिया था

 

इस पर मणिलाल ने चाचा को इस बात की शिकायत कहीं और न करने की चेतावनी दी थी। कहा था कि यदि सरकार या किसी अधिकारी से शिकायत की तो जान से मरवा दूंगा। शिप्रा ने बताया कि लेकिन चाचा ने सीएम योगी और अन्य बड़े अधिकारियों से शिकायत कर दी। चाचा एक प्रेस कान्फे्रंस भी करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या करवा दी गयी

Leave A Reply

Your email address will not be published.