diwali horizontal

विकास दुबे की पत्नी वकील और दोनों बेटों संग पहुंची ईडी कार्यालय

0 249

कानपुर : एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे बुधवार को लखनऊ स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंची है। ईडी ने ऋचा दुबे को पेश होने के लिए समन जारी किया था। ईडी ने संपत्तियों का ब्योरा भी मांगा है। ग़ौरतलब है कि कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात विकास दुबे ने साथियों के साथ मिलकर सीओ देवेंद्र मिश्र समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि कानपुर के बिकरु कांड में शहीद हुए आठ पुलिस कर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से विकास दुबे की बर्बरता का खुलासा हुआ था

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस और डॉक्टर सभी को हैरान कर दिया। विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर हैवानियत की हदों को पर कर सीओ और आठ पुलिस कर्मियों को मारा। सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्रा को विकास और उसके साथियों ने सबसे दर्दनाक मौत दी थी। पोस्टमर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि शहीद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मियों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई। पहले गोलियों से भूना गया फिर भी जब हत्यारों का मन नहीं भरा तो मौत को और दर्दनाक बनाने के लिए धारधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.