diwali horizontal

ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने में हो रही परेशानियां

0 139

मसौली बाराबंकी :  शासन ने प्रत्येक नागरिक की स्थायी पहचान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही किसी भी योजना का लाभ लेने, विद्यार्थियों का विद्यालय में प्रवेश लेने सहित प्रत्येक विभाग और क्षेत्र में आधार कार्ड की उपयोगिता जरूरी हो गई है। इसलिए लोगों को आधार कार्ड बनवाना मजबूरी हो गया है। मसौली क्षेत्र में डाकघर में एकल केंद्र होने से सैकड़ों जरूरतमंद सुबह से ही डाकघर के बंद गेट के सामने डेरा जमा लेते हैं ताकि सुबह उन्हें टोकन मिल सके। लेकिन डाक विभाग के लापरवाह कर्मचारी सुबह साढ़े दस बजे तक डाकखाने नही पहुँच रहे जिससे आधार कार्ड बनवाने आने वाले ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। वुधवार को सुबह साढ़े दस बजे तक डाकखाने पर ताला पड़ा रहा। ऐसे में क्षेत्र से आई छात्राओं और महिलाओं को घण्टो इंतजार करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.