
हसनगंज,उन्नाव : सरकारी हैंड पाइप शोपीस बने हुए हैं उनमें से निकलने वाला पानी सिर्फ दूषित और फ्लोराइड युक्त पानी निकल रहा है जिससे ग्रामीण उन हैंड पाइप में कपड़ा बांधकर पानी पीने के लिए निकाल कर अपने परिवार व बच्चों को पीने का पानी उपलब्ध कराते हैं नगर पंचायत में अधिकांश सरकारी हैंड पाइपों की स्थिति खराब है दूषित पानी निकलने से कस्बा वासियों के समक्ष शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का संकट उनके समक्ष खड़ा हुआ है कई बार कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी नहीं हो सका शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत औरास के कटरा ठाकुराना में सरकारी हैंड पाइप लगा हुआ है।जिसमें मोहल्ला के लोग सरकारी हैंड पाइप में कपड़ा बांधकर पानी पीने के लिए अपने घरों के लिए लेकर जाते हैं क्योंकि मोहल्ले में जो भी हैंड पाइप लगे हुए हैं उनकी स्थिति बद से बदतर है और उन हैंड पाइप में दूषित और फ्लोराइड युक्त पानी निकल रहा है जिससे कस्बा वासी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है और कई बार नगर पंचायत के कार्यालय में पेयजल व्यवस्था के दुरुस्ती करण के लिए ग्रामीणों ने शिकायत भी किया है लेकिन उन शिकायतों पर अधिशासी अधिकारी ने जरा सा भी संज्ञान लेना मुनासिब नहीं समझा मोती लाल कनौजिया,अमन,सुरेंद्र कनौजिया,रामू आदि कस्बा निवासियों ने अधिशासी अधिकारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।