diwali horizontal

मंदिर परिसर से लकड़ी चोरी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

0 202
राजापाकड़/कुशीनगर : तमकुहीराज विकासखंड के ग्राम सभा नौगांवा में स्थित शिव मंदिर परिसर में रखा गया सागौन की लकड़ी जिसकी कीमत लगभग एक लाख है । लकड़ी गायब होने पर ग्रामीणों ने शिव मंदिर के पुजारी से पूछताछ की। दबाव बढ़ने पर पुजारी फरार हो गया। पुजारी का घर अजय नगर बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है लकड़ी गायब होने पर जन दबाव बढ़ने लगा तो पुजारी फरार हो गया। फरारी की वजह से मंदिर के पुजारी की भूमिका ग्रामीणों की निगाह में संदिग्ध हो चुकी है। ग्रामीण लालदेव का कहना है कि पुलिस प्रशासन को तहरीर सौंपी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता नंदलाल विद्रोही के नेतृत्व में शिव मंदिर परिसर में प्रदर्शन कर शीघ्र घटना की खुलासे की मांग प्रशासन से की है। साथ ही पुजारी की संदिग्ध भूमिका  की जांच हो।

 

 लकड़ी शीघ्र बरामद ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में अरुण पटेल, आनंद कुमार, रामसनेही कुमार, अंकित कुशवाहा नीतू पटेल, साजन कुमार, रोहित, अंकित पटेल, मनीष यादव, राधेश्याम कुमार, चंद्रकांत गौड़, श्यामू गोंड, अनिल कुमार, जैनेंद्र प्रकाश, विकास पटेल, अनिल गुप्ता फिरोज अंसारी, विमलेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.