diwali horizontal

मच्छरों के आतंक से परेशान हुये  ग्रामीण

0 111
अलीगढ पिसावा-: पिसावा क्षेत्र में ग्राम नगला खूवा माजरा महगौरा मे गंदगी से परेशान ग्रामीण का जीना दुश्वार हौ रहा है और इस गंदगी से पनप रहे मच्छरों के आतंक के कारण ग्रामीण परेशान है l मच्छर अब रात के अलावा दिन में भी लोगों को लगातार काट रहे हैं जिसकी वजह से क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया फ़ैल रहा है l और डाक्टरो पर भी मलेरिया, बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है l लेकिन गांव के लोगों की परेशानी से  जिम्मेदार लोगो के कान पर जु तक नहीं रेग रही  l काफ़ी लम्बे समय से फंगिग और किटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया है जिसकी वजह से मच्छरों की तादाद में तेजी आई है l ग्राम प्रधान व जिम्मेदारों की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों  में भारी रोष व्याप्त है l
Leave A Reply

Your email address will not be published.