diwali horizontal

हिंसक हजंगली जानवर ने बनाया गाय के बछड़े को निवाला

0 177

 

ग्रामीण बोले तेंदुए ने बनाया बछड़े को अपना निवाला

वन विभाग बोला नही है तेंदुआ

मलिहाबाद, लखनऊ :  मलिहाबाद इलाके में एक गाय के बछड़े को हिंसक जंगली जानवर ने अपना निवाला बना लिया, ग्रामीणों का कहना है कि बछड़े को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है जब कि वन विभाग के अफसरों का कहना है कि किसी तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना निवाला नही बनाया है उसे किसी लकड़बग्घे या सियार या अन्य किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया है।

बतातें चलें कि राजधानी से सटे दुबग्गा वन रेंज के अंतर्गत आने वाले रहमानखेड़ा के जंगल में ग्रामीणों में तेंदुवा होने की चर्चा चल रही थी। बीते बुधवार को तेंदुए का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था जिसकी जानकारी की थी तो पता चला था कि वह फोटो रेलवे कर्मचारी राजेश ने ड्यूटी जाने के समय रेलवे पटरी के किनारे खींची थी। तेंदुए का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके के आस-पास के गांव में हड़कंप मच गया था। तेंदुए का फोटो देख वन विभाग की टीम जंगल पहुंची जहां उसकी तलाश शुरू की गई तो कहीं कोई पग चिन्ह नहीं मिला। वन विभाग ने आस-पास के गांव में जाकर ग्रामीणों को सावधान रहकर घर से निकलने की बात कही थी की सोमवार सवेरे सहिलामऊ गांव के राहत अली की बाग में एक गाय का बछड़ा किसी जंगली जानवर के नोचने से मृत पड़ा मिला जिस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने गाय के बछड़े को देखने के बाद कहा की ऐसा नहीं प्रतीत होता है कि इस बछड़े को किसी तेंदुए ने नोचा है। इस विषय में वन रेंजर दुबग्गा एसके शर्मा ने बताया कि शायद गाय के बछड़े को लकड़बग्घे, कुत्ते या सियार ने नोचा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह बछड़ा आवारा था और पैर से लंगड़ा रहा था कई दिनों से गांव के आसपास के जंगलों में भी देखा जा रहा था। ग्रामीणों में अभी भी आस पास के जंगलों में तेंदुआ होने की आशंका बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.