
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कई जनपद वायरल बुखार और डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिसमें लखनऊ भी शामिल है। डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के मामले जैसे जैसे बढ़ रहे हैं वैसै वैसे स्वास्थ्य सेवाओं भी दम तोड़ रही है। इस बीच खबर आ रही है कि मेडिकल स्टोर पर पेरासिटामोल और एंटीबायोटिक मेडिसिन की मांग बढ़ गई है। इन दवाओं को लेने के लिए मेडिकल स्टोर्स पर भीड़ देखी जा रही है। सामान्य दिनों से ज्यादा मांग को देखते हुए प्रशासन इन दवाओं की ज्यादा सप्लाई की कोशिश कर रहा है लखनऊ मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार के मुताबिक, दवाओं की आपूर्ति पूरी तरीके से ठीक चल रही है।
उन्होंने कहा कि पेरासिटामोल या अन्य जो दवाएं हैं, उनका स्टॉक पहले ही मौसम और सीजन के हिसाब से ज्यादा मंगा लिया जाता है, इसलिए इनकी कमी होने के चांस कम हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में वायरल बुखार के मामले कई जिलों, शहरों में पाए गए हैं। इसमें राजधानी लखनऊ, मथुरा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, फिरोजाबाद आदि शामिल है। ये रहस्यमय वायरल बुखार से यूपी में सैकड़ों मौते हो चुकी है ।