
नई दिल्ली: इनोवेटिव ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने आज वाई22 के लॉन्च के साथ अपने वाई-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार किया। 2.5डी ट्रेंडी डिज़ाइन के साथ इसे प्रीमियम लुक देने के लिए डिज़ाइन किया गया यह स्मार्टफोन 50 एमपी सुपर नाइट कैमरा और फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस है।
यह दो वेरिएंट (4GB + 64GB) और (6GB + 128GB) में उपलब्ध है। वीवो वाई 22 की शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है और यह दो रंगों स्टारलिट ब्लू और मेटैवर्स ग्रीन में आता है। स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहक एसबीआई, कोटक महिंद्रा और वन कार्ड क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके 1,000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्टफोन वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, वीवो इंडिया के ब्रांड स्ट्रैटेजी के प्रमुख, योगेंद्र श्रीरामुला ने कहा, “इनोवेशन को सभी के लिए सुलभ बनाने के वाई-सीरीज की फिलॉसफी को जारी रखते हुए, हम भारत में ऑल-न्यू वीवो वाई 22 को लॉन्च करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बिल्कुल नए वाई22 में एक स्टाइलिश और ट्रेंडी डिज़ाइन है, लंबे समय तक चलने वाली 5000 एमएएच की बैटरी, 50 एमपी सुपर नाइट कैमरा और एक पावरफुल चिपसेट के साथ आता है। हमें उम्मीद है कि वाई 22 इस सेगमेंट में एक स्टाइलिश और कम्पलीट स्मार्टफोन की तलाश कर रहे युवा, तकनीक की समझ रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशी की बात साबित होगी।”