
पूरे काशी में गूंजा ‘वोट चोर गद्दी छोड़ पूरे काशी में गूंजा’
VARANASI LIVE: “मैंने बस काशी के लोगों से अपील की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोरी करके चुनाव जीते हैं। इसका विरोध होना चाहिए। राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ संदेश पूरे देश में गली-गली, गांव-गांव तक पहुंच चुका है। यही बात जब काशी में गूंजी, तो मोदी घबरा गए और मुझे हाउस अरेस्ट कर दिया गया।”
यह कहना है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी दौरे और मॉरिशस के पीएम संग होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले पुलिस ने अजय राय को लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया था।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मोदी सरकार को डराने और रोकने के लिए है। कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है। काशी में जो हुआ वह पूरी दुनिया देख रही है, मोदी वोट चोरी करके सांसद बने हैं।