diwali horizontal

ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ मतदाता सम्मेलन!

0 174

स्नातक बेरोजगारों का भविष्य भाजपा में ही संवर सकता है: रामनरेश

बछरावां रायबरेली :  आगाम १ दिसंबर को होने वाले स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक विधायक के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में आज कस्बे के ब्लॉक सभागार में बछरावां विधायक राम नरेश रावत की अगुवाई में मतदाता सम्मेलन किया गया जिसमें सभी मतदाताओं को रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को विजयी बनाकर स्नातक बेरोजगारों के भविष्य का निर्माण सुनिश्चित करें और 1 दिसंबर को भाजपा प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह के नाम के सामने एक लिखकर भारी मतों से विजयी बनायें क्योंकि  सिंह की जीत ही स्नातक बेरोजगारों के भविष्य का निर्माण करेगी साथ ही साथ श्री रावत ने यह भी कहा कि स्नातक बेरोजगारों का भविष्य भारतीय जनता पार्टी में ही संवर सकता है, अपने अपने मतों का सही उपयोग करें क्योंकि अवनीश कुमार की जीत ही आपकी जीत है।

 

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, महाराजगंज ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, शरद सिंह, सरोज गौतम, हरे कृष्ण पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रवेश वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा,एवं महिला मोर्चा से प्रीति पांडे सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं मतदाता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.