diwali horizontal

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ मतदाता शपथ ग्रहण समारोह

0 133

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारीगणों द्वारा मतदान हेतु मतदाता शपथ ग्रहण किया गयाअपर जिलाधिकारी द्वारा इस अवसर पर सभी को चुनाव के दौरान अपने मतों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने सहित कहा कि यह अधिकार भारत के संविधान द्वारा प्रदत है तथा लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने और स्वस्थ लोकतंत्र हेतु मताधिकार का प्रयोग आवश्यक है इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, उप जिलाधिकारी मु0 जफर, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.