diwali horizontal

गौकशी के मामलों में वांछित 25 हजार का इनामी शातिर अभियुक्त मो. अंसार उर्फ जलाल गिरफ्तार

0 152

गौकशी के मामलों में वांछित 25 हजार का इनामी शातिर अभियुक्त मो. अंसार उर्फ जलाल गिरफ्तार

लखनऊ: गौकशी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त मो. अंसार उर्फ जलाल को बक्शी का तालाब थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में गौहत्या से जुड़े कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अंसार एक संगठित गिरोह का हिस्सा था जो लंबे समय से अवैध रूप से पशुवध कर मांस की बिक्री करता आ रहा था।पुलिस को कई महीनों से उसकी तलाश थी। बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना बक्शी का तालाब पुलिस ने उसे ग्राम अचरामऊ के पास अंडरपास सर्विस लेन से रात करीब 11:35 बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों तौफीक उर्फ भुर्जी, अकलम, वकील और फुरकान के साथ मिलकर लंबे समय से गौवंश की हत्या कर मांस बेचकर जीवन यापन करता था। आरोपी के पास से 240 रुपये नकद भी बरामद किए गए।थाना बक्शी का तालाब पर दर्ज मुकदमा संख्या 276/2024, 121/2025 और 76/2025 के अलावा थाना गुडंबा में दर्ज केस संख्या 389/2015 सहित पांच मामलों में अंसार नामजद अभियुक्त है। इन मामलों में उसे पहले से वांछित घोषित किया गया था और उस पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 38 वर्षीय मो. अंसार उर्फ जलाल पुत्र एहतीशाम, निवासी ग्राम अचरामऊ, बक्शी का तालाब, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2010 से लेकर अब तक वह लगातार इस अपराध में संलिप्त रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त के बाकी साथी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।अंसार द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली के अनुसार, यह गिरोह सुनियोजित तरीके से पशु वध करता था और उसका मांस बेचकर मुनाफा कमाता था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार और उपनिरीक्षक शुभम सिंह शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.