diwali horizontal

लाल सागर में शुरू जंग।

0 84

लाल सागर में शुरू जंग।

USA V/S HOUTI: अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है. शनिवार को हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका ने हवाई हमला किया. इस हमले के एक दिन बाद हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने इस हमले का बदला अमेरिका से लिया है

 

हूती विद्रोहियों का दावा है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS हैरी एस ट्रूमैन और उसके साथ तैनात युद्धपोतों पर हमला कर दिया है. ये सभी जहाज लाल सागर में तैनात हैं. हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने हमले के लिए 18 बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, ऐसे में यह साफ नहीं है कि क्या हूतियों की मिसाइल अमेरिकी जहाजों को लगी या नहीं. हालांकि सेंट्रल कमांड ने एक वीडियो शेयर कर यह जरूर कहा कि हूतियों पर हमले जारी हैं. अमेरिका ने ये हमले लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमले के खिलाफ किया था. इस हमले के बाद अमेरिका ने और भी ज्यादा अटैक बढ़ाने की चेतावनी दी है. हूती विद्रोहियों ने बार-बार लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमला किया. एक हमले में दो जहाजों को डुबो भी दिया गया है. हूतियों का कहना है कि जब तक गाजा में इजरायल हमला बंद नहीं करता, तब तक उनका हमला जारी रहेगा. 19 जनवरी को इजरायल-हमास के बीच सीजफायर हुआ अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को कहा, ‘हम इन लोगों को यह तय नहीं करने दे सकते कि कौन से जहाज लाल सागर से गुजर सकते हैं और कौन से जहाज नहीं. यह तब तक चलेगा, जब तक उनकी जहाजों पर हमला करने की क्षमता खत्म नहीं हो जाती.’ रूबियो ने जोर देकर कहा कि ये हमले बाइडन प्रशासन के हमलों से अलग होंगे. हूतियों के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को हवाई हमले में कम से कम 53 लोग मारे गए, जिसमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.