diwali horizontal

अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में लगी आग,लाखों की सामान जलकर खाक

0 173

बांगरमऊ,उन्नाव : अज्ञात कारणों के चलते एक गोदाम में लगी आग से कई लाख का सामान जलकर खाक हो गया,दमकल की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका बेहटा मुजावर कस्बा निवासी हृदयराम गुप्ता पुत्र बच्चूलाल नगर के बेवली इस्लामाबाद मार्ग पर अपनी परचून की दुकान किए हुए हैं जिससे पड़ोस में ही एक गोदाम बनाया हुआ है बीती देर शाम गोदाम में सामान उतारने के बाद वह घर चला गया तभी रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते बन्द गोदाम में आग लग गई जिससे वह धू-धू कर जलने लगी तभी धुआं का गुबार उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा तो विकराल रूप धारण कर चुकी आग से सारे गोदाम का माल जल रहा था जिसकी सूचना पर पहुंची बांगरमऊ दमकल टीम द्वारा घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका किंतु तब तक गोदाम के अंदर रखा गेहूं,धान,मक्का,सरसों,चोकर,पशु आहार,चीनी रिफाइंड ऑयल सहित करीब 8 लांख कीमत का सामान जलकर खाक हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.