
सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : सस्ती के फेर में गवां न दें जिदगी, की जा रही है मुनादी ज़िला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीमें अवैध शराब का धंधा रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी है, इसके लिए आबकारी टीमें मुनादी कराकर लोगों को जागरूक कर रही है कि वे सस्ती शराब खरीदने के फेर में जिदगी दांव पर न लगाएं, सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही यह खरीददारी करें, जिला आबकारी अधिकारी वरुण कुमार पूरे ज़िलें पर नजर बनाए हुए है,
सरकारी शराब दुकानों से लेकर अवैध शराब, नकली, मिलावटी शराब पर पैनी निगाहे जमाए हुए है, इसके साथ ही हरियाणा, हिमाचल व उत्तराखंड बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान तेज़ है, ज़िला आबकारी अधिकारी के कुशल निर्देशन व आबकारी निरीक्षक विन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, धीरेन्द्र चौधरी, संजय सिंह, मनोज कुमार ने क्षेत्र -02 नकुड़ के दर्जनों ग्राम बिडवी, जगहैता नजीब, फंदपुरी, ढकदेई, सडौली, सहवामाजरा, टावर, रेतगढ़, नसरुलागड़, सुल्तानपुर, नकुड़, गंगोह, फतेहपुर, कुतुबखेड़ी, अम्बेहटा पीर, खेड़ा अफगान सहित कस्बो में अवैध शराब के प्रति लोगो को जागरूक करते हुए फ्लैग मार्च किया
साथ ही सरकारी शराब ठेकों पर मिलावटी व नकली शराब के सम्बन्ध में छानबीन भी की, साथ ही ग्रामीणो से अवैध शराब बेचने, बनाने वालों की सूचना देने की अपील की गई, आबकारी दल ने लोगों को जागरूक करते हुये बताया कि शराब सेहत के लिए हानिकारक होती है, फिर भी कोई इसके सेवन का आदी है तो वह उत्तरप्रदेश सरकार की दुकानों से ही खरीद कर वैध मदिरा का ही सेवन करे, इसके अतिरिक्त अन्य अमानक श्रोतों से खरीद कर ली गयी शराब मानक के विपरीत होती है जो जहरीली भी हो सकती है, इसके सेवन से जान जा सकती है ओर गंभीर बीमारियां भी हो सकती है, नेत्र ज्योति भी जा सकती है, इसके साथ ही जागरूकता के लिए पोस्टर भी चस्पा करवाये, गांवो के प्रमुख लोगों के साथ बैठकों का भी आयोजन किया और उनसे जनजागरण में योगदान का आह्वान किया।