
लखनऊ : शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में क़ुरान की 26 आयतों को हटाए जाने को लेकर दायर विवादित याचिका के चलते अब मुस्लिम समुदाय में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है ऐसे में मुस्लिम समुदाय के कुछ नौजवान लखनऊ के तालकटोरा कब्रिस्तान पहुँचे जहा वसीम रिज़वी के प्रति युवाओ में इतना आक्रोश देखने को मिला की नौजवानों ने कब्रिस्तान में मौजूद वसीम रिज़वी की हयाती कब्र का पत्थर तोड़ डाला।
वसीम रिजवी की हयाती कब्र का पत्थर युवाओं द्वारा तोड़े जाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवा हाथों में हथौड़े लिए हुए वसीम रिजवी की हयाती कब्र का पत्थर कर्बला तालकटोरा में तोड़ते नजर आ रहे हैं। इससे पहले मौलाना कल्बे जवाद के आह्वान पर बुलाए गए जलसे में भी वसीम रिज़वी को इस्लाम धर्म से खारिज करने की बात कही गई थी

मौलाना कल्बे जावाद ने लोगों से वसीम रिजवी से ताल्लुक तोड़ लेने की अपील की थी और उसका सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही थी। लखनऊ में होने वाले इस जलसे के दौरान स्वर्गीय डॉक्टर कल्बे सादिक के बेटे डॉक्टर सिबतैंन नूरी ने भी कर्बला तालकटोरा के मुतावल्ली से अपील की थी के वह वसीम रिजवी की हयाती कब्र को वहां से हटा दें। बताया जा रहा है कि वसीम रिजवी की हयाती कब्र का पत्थर तोड़ने काम हुसैनी टाईगर्स के युवाओं ने अंजाम दिया है।