diwali horizontal

सरयू में डूब रही बालिका का बाहर निकालते जल पुलिस के जवान

0 118

अयोध्या : रामनगरी में दर्शन से पहले सरयू स्नान के दौरान पिता-पुत्री सरयू नदी की गहराई में फंस गए। डूबता हुआ देखकर जलपुलिस और स्थानीय नाविक ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजनों ने सहृदय धन्यवाद दिया है।
घटना रविवार दोपहर की है। करीब 11ः 50 बजे पवित्र सरयू में स्नान करने लखनऊ से परिवार आया था। अचानक छह वर्षीय बेटी अदिति गहराई में चली गई जिससे वह डूबने लगी। पिता अभिषेक भी वहीं स्नान कर रहा था।

बेटी को डूबता देखकर अभिषेक बचाने को आगे बढ़ा लेकिन गहराई में जाने से वह भी डूबने लगे। शोर पर जलपुलिस और एक स्थानीय नाविक अजितेश मांझी पहुंच गए। तत्काल दोनों ने कड़ी मशक्कत कर पिता पुत्री को सकुशल बाहर निकालकर बचायी जान। परिजनों ने सहृदय जल पुलिस व नाविक को धन्यवाद दिया। घाट पर और लोग भी नाविक के साहस और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जल पुलिस टीम में प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य के अलावा आरक्षी पंकज पाल, अवनीश मिश्र और अखिलेश यादव शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.