diwali horizontal

हम सबने ये ठाना है पर्यावरण को बनाना है 

0 156

वृक्ष धरा के भूषण है करते दूर प्रदूषण हैं 

लखनऊ : घर-घर वृक्ष लगाओ पर्यावरण को सुरक्षित बनाओ, आदि नारों के साथ । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज वाला फाउंडेशन और परम वीर चक्र वीर अब्दुल हमीद वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से लखनऊ के चारबाग हैदर कैनाल बस्ती में युवाओं व महिलाओं ने पर्यावरण पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित व साफ़ हवा मिलने का संदेश दिया । पाकड़ , पीपल, व अशोक के पौधे लगाए गए वही हर माह में एक पेड़ लगाने की जिम्मेदारी बस्ती के लोगो ने ली है  वादा फाउंडेशन के सचिव अंशुमान सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता के बारे में बताया खुली व स्वच्छ हवा हमे पेड़ो से मिलती है लगतार पेड़ो को काटा जा रहा है जिसका असर हमे देखने को मिल रहा है कि हमे आज कोरोना काल में आक्सीजन के महत्त्व को अच्छे से समझा जा सकता है ! आज भारी मात्रा में पेड़ लगाये जाए व उनको संरक्षित रखा जाना चाहिए और पेड़ो को अनावश्यक काटने पर पाबंदी लगाई जाए।

साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता ज़ैनब सिद्दीकी जी ने बताया कि पर्यावरणीय समस्याएं जैसे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन इत्यादि मनुष्य को अपनी जीवनशैली के बारे में पुनर्विचार के लिये प्रेरित कर रही हैं और अब पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन की आवश्यकता महत्वपूर्ण है। मीडिया की खबरों के भारत में ही हर साल प्रदूषण की वजह से 10 लाख से अधिक मौते होती है। जिसका खमियाजा हमे और हमारे समाज के लोगो को उठाना पड़ता है  हमे जल के अनावश्यक बहाव को रोकना होगा जल का संचयन भी करना होगा, और सभी को अपने आस पास घर के पेड़ पौधों को लगाना चाहिए । ये सन्देश देते हुए बस्ती में पौधे लगाए गए जिससे हमें साफ हवा मिले और हम और हमारा समाज सुरक्षित रहे। कार्यक्रम में हनी, प्रियांशी, पूनम, श्रुति, दिव्या, अनन्या, पीहु, सुरेश, अरविंद आदि लोगो ने पौध रोपण किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.