
लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता और उसके सहयोगी के आत्मदाह की कोशिश के बाद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर लगे आरोपों को लेकर शासन द्वारा गठित 2 सदस्यीय जाँच समिति ने अमिताभ ठाकुर को 24 अगस्त को सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड कार्यालय तलब किया था।भर्ती बोर्ड के डीजी डॉ० आर के विश्वकर्मा ने पत्र निर्गत कर अमिताभ को अपना बयान देने को कहा था।डॉ0 विश्वकर्मा ने उन्हें बताया है कि आत्मदाह के प्रयास के समय एक विडियो वायरल किया गया था जिसमें वाराणसी के वरिष्ठ अफसरों तथा जनता के लोगों पर गंभीर आरोप लगाये गए थे जिसको लेकर 24 अगस्त मंगलवार आज अमिताभ ठाकुर को ब्यान देने पुलिस भर्ती बोर्ड बुलाया गया था।

वही आज पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड कार्यालय पहुंचे।जांच समिति के सामने पेश होने पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर,अमिताभ ने वायरल विडियो की प्रति तथा उनपर लगाये गए आरोप स्पष्ट रूप से बताये जाने तथा जाँच के समय एक सरकारी वाहन देने का अनुरोध किया है। बता दें कि अमिताभ ठाकुर ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि खिलाफ विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने का एलान किया है। हालांकि वह उनके खिलाफ चुनाव भले ही न जीत पाएं लेकिन चुनाव को प्रभावित जरूर करेंगे। फिलहाल चुनाव से पहले अमिताभ ठाकुर की मुसीबतें बढ़ती हुई दिख रही हैं वही पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर भारतीय जनता पार्टी पर भाजपा के झंडे को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा भाजपा पर आरोप लगाए है।