diwali horizontal

लेबनान की पीड़ित और उत्पीड़ित जनता के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त है: मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

0 100

LUCKNOW: मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने कहां,लेबनान की पीड़ित और उत्पीड़ित जनता के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हाल ही में हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह और उनके कमांडरों की शहादत ने हमें अत्यंत दुखी किया है।

लेबनान की पीड़ित और उत्पीड़ित जनता के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हाल ही में हिज़्बुल्लाह के महासचिव सय्यद हसन नसरुल्लाह और उनके कमांडरों की शहादत ने हमें अत्यंत दुखी किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह अत्याचार और क्रूरता, जो सरकार की ओर से की जा रही है, न केवल हमारे दिलों को छलनी करती है, बल्कि हमारी मानवता को भी शर्मसार करती है।

इस योद्धा ने अपने जीवन के कई वर्ष आज़ादी की लड़ाई, ज़ायोनी शासन के खिलाफ संघर्ष, और पीड़ितों की सहायता में समर्पित किए। उनके साहस और प्रतिबद्धता ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।

मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने कहा कि हम इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हैं और अल्लाह तआला से प्रार्थना करते हैं कि हजरत वली अस्र (अ) मोमेनीन को इन दुष्ट और इस्लाम विरोधी तत्वों की साजिशों से सुरक्षित रखें, और मुसलमानों को सम्मान और सहायता प्रदान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.