diwali horizontal

अमेठी से हमारा पारिवारिक रिश्ता है जो हमेशा कायम रहेगा : प्रियंका गांधी

0 137
वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जामो ब्लॉक के चिटहुला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनों से किया संवाद
अमेठी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जामो ब्लॉक के चिटहुला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनों से संवाद करते हुए कहा कि अमेठी से हमारा पारिवारिक रिश्ता है जो हमेशा कायम रहेगा, मैं जल्द ही अमेठी आउंगी।जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने संचालन करते हुए लॉकडाउन में राशन किट व दवाओं/सेनिटाइजर/मास्क इत्यादि भेज कर अमेठी वालों का ख्याल रखने के लिये जब कृतज्ञता ज्ञापित की तो उन्होंने अमेठी से अपने पारिवारिक रिश्तों की पृष्ठभूमि याद करते हुए लॉक डाउन में गुजरात/सूरत, राजस्थान, दिल्ली इत्यादि स्थानों पर फॅसे अमेठी व अन्य स्थानों के लोगों को कैसे भिजवाया चर्चा की। जिलाध्यक्ष सिंघल से उन्होंने अमेठी के समस्याओं की जानकारी ली। किसानों, लॉ एंड ऑर्डर व कांग्रेस के समय के ट्रेनों के न चलने तथा मालविका को औने-पौने दामों पर बेचने की उन्होंने जानकारी दी।
प्रियंका ने कहा कि बेचना सरकार की नीति बन गयी है, सब प्राइवेट में बेच रहे हैं। आवारा पशुओं से लेकर किसान विरोधी तीन काले कानूनों का जिक्र व दो महीने से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानो की चर्चा करते हुए उन्होंने राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों के हित मे किये जा रहे कामों को बताया और गोबर से कमोस्ट खाद बनाने व स्वयं सहायता समूह की चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय पंचायत के बाद गांव व बूथ स्तर तक संगठन मजबूत कर हमें गरीबो, किसानों, छोटे व्यापारियों, असहायों की आवाज सुननी है और उनसे जुडना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इनकी लड़ाई लड़ने, इनकी सेवा के लिए बूथ गठन अत्यंत आवश्यक है। उनके यह कहने पर की यह पीढ़ियों का रिश्ता है खत्म नहीं होगा कार्यकर्ता गदगद थे। प्रियंका जी से ब्लाक अध्यक्ष राम निहोर, संयोजक विजय पासी, शिवकुमार, राम प्रसाद तिवारी, एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व प्रत्याशी नईम इत्यादि ने भी संवाद में वार्ता की। उसके बाद न्याय पंचायत की इस भव्य सभा को A I C C के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी जुबेर खां, प्रदेश महामंत्री अनिल यादव, प्रभारी व प्रदेश सचिव फरहान वारसी, अल्लू मियां इत्यादि ने संबोधित किया। प्रभारी मोबीन चंदन, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिह, राजीव सिंह, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, अमरेश सिंह, कुलवंत सिंह, अभयदत्त, जे बी यादय, प्रशान्त दुबे, राहुल गुप्ता इत्यादि हजारों की उपस्थिति रही।
Leave A Reply

Your email address will not be published.