diwali horizontal

देश में फैली नफ़रत को थामने के लिए हम करेंगे संघर्ष- सिराज मेहदी।

0 135

लखनऊ।  सिराज मेंहदी की प्रेस वार्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल चेयरमैन एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य सिराज मेहदी ने कहा है कि उनकी पार्टी देश में फैले नफरत के माहौल को समाप्त करने और साम्प्रदायिक सदभाव को मज़बूत करने के लिए समाज के हर वर्ग से संवाद करेगी  उन्होंने कहाकि कोई भी राष्ट्र नफरत से नहीं बल्कि सौहार्द और भाईचारे से आगे बढ़ता है। हाल ही में वरिष्ठ नेता शरद पवार की मौजूदगी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन पद की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद श्री मेंहदी ने ऐलान किया कि नफरत की सियासत के खिलाफ़ और सांप्रदायिक सदभाव के लिए वह जल्द ही राष्ट्रव्यापी यात्रा कर समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित करेंगे , उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नरेन्द्र मोदी देश की सवा सौ करोड़ आबादी के प्रधानमंत्री हैं इसलिए देश में 80 बनाम 20 प्रतिशत खेल का समाप्त होना चाहिए और हर वर्ग व सम्प्रदाय को एकजुटता के साथ राष्ट्र के रचनात्मक निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री मेंहदी ने कहाकि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी देश का अल्पसंख्यक खासतौर पर मुस्लिम समाज समाजिक आर्थिक और शैक्षिक रूप से क्यों पिछड़ा है इस पर न केवल केंद्र की बल्कि राज्य सरकारों को भी मंथन करना होगा आखिर डेढ़ दशक पहले दी गई सच्चर कमेटी की उस रिपोर्ट पर क्यों ध्यान नहीं दिया गया जिसमें मुस्लिम समाज की बदहाली पर आंसू बहाये गए थे । उन्होंने कहाकि मुस्लिम समाज देश की दूसरी बड़ी आबादी है उसे नज़रअंदाज कर देश की तरक्की की कल्पना बेमानी होगी । राकांपा नेता ने कहाकि केंद्र और राज्य सरकारों से अल्पसंख्यक खासतौर पर मुस्लिम समाज के बच्चों के लिए हाईस्कूल तक मुफ्त पढ़ाई का इंतज़ाम करने , मुस्लिम इलाकों में सरकारी स्कूल खोलने , रोज़गार में मुसलमानों के हिस्सा बढ़ाने , अल्पसंख्यक बाहुल इलाकों में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करने , मुस्लिम समाज से जुड़े कुटीर उद्योग वाले शहरों फ़िरोज़ाबाद  भदोई , अलीगढ़ कानपुर मेरठ अमरोहा  मुरादाबाद  सीतापुर , अम्बेडकर नगर संभल आदि के पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बैंकों से कम ब्याज़ दरों पर कर्ज की आसान सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है । उन्होंने कहाकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सर्व धर्म और सर्व समाज की तरक्की के संकल्प के साथ देश को आगे ले जाना चाहती है क्योंकि यह राष्ट्र सबका है इसमें प्रत्येक धर्म और समाज की धड़कन बसती है तभी तो हमारा लोकतंत्र दुनिया में आला मकाम रखता है । सिराज मेंहदी ने कहा के अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट का मतलब हमारे देशवासी समझते हैं के सिर्फ मुस्लिम समुदाय ही आता है जबकि इसमें सिख समुदाय आता है क्रिश्चियन समुदाय आता है जैन समाज तथा बुद्धिस्ट समाज आता है । हमें सभी समुदायों को साथ ले के चलना होगा जो हमारे मुल्क का एक खूबसूरत गुलदस्ता है उसको हम सभी को मिलकर सजाना होगा । यही भारत की पहचान रही है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.