
दिल्ली एवं एन सी आर में आंधी और ओले से मौसम भयानक,मेट्रो प्रभावित।
नई दिल्ली: दिल्ली एन सी आर में बुधवार को भयावह मौसम हो गया था। मौसम विभाग ने कुछ और दिनों तक भारी बारिश का अनुमान हैं। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया,

लेकिन रात होते ही धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने माहौल बदल दिया। कई इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। साउथ, नॉर्थ और वेस्ट दिल्ली में ओले भी गिरे हैं।