
मऊ। जब टूटने लगे हौसला बस ये याद रखना। बिन मेहनत के हासिल तख्त और ताज नही होते। ढूंढ लेना अंधेरों में भी मंजिल क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते। उक्त बातो को चरितार्थ किया है शाह फहद ने। औद्योगिक बुनकर नगरी मऊ के नवापुरा पूरब निवासी इम्तियाज अहमद के सुपुत्र शाह फहद ने इंडियन नेवी मे सब लेफ्टिनेंट पद पर पहुंच कर। प्राइमरी की शिक्षा अलफला विद्यालय से प्राप्त करने के बाद फहद ने हाई स्कूल और इंटर की शिक्षा मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल से अच्छे अंकों से प्राप्त किया। 2018 में एनडीए यूपीएसई के माध्यम से क्वालीफाई किया। चार वर्ष के कठोर परिश्रम के बाद भारतीय नौसेना इंडियन नेवी में एक बड़े जिम्मेवारी सब लेफ्टिनेंट पद को सुशोभित कर मऊ जनपद का नाम रोशन किया है। उक्त समाचार सुनते ही नगर के नवापुरा पूरब निकट होटल संगम स्थित निवास पर शुभकामनाओं और बधाई तथा आशीर्वाद देने वालों का ताता लगा हुआ है। पूरे परिवार में खुशी और उल्लास का वातावरण व्याप्त है। इस अवसर पर पिता इम्तियाज अहमद ने कहा कि मैंने देश सेवा का सपना देखा था परंतु माता पिता का इकलौता होने के कारण पूरा नहीं हो सका किंतु ऊपर वाले की रहमत से आज वह सपना बेटे को राष्ट्र की सेवा में सब लेफ्टिनेंट के रूप में समर्पित कर पूरा कर लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा राम गोपाल गुप्त ने मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव, नगर उपाध्यक्ष नीरज अग्निवेश, अनिल शर्मा, युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, मिडिया प्रभारी आनंद गुप्ता, इकबाल अहमद, मजहर अली, मुनौवर, बशीर अहमद, हैदर अली आदि मौजूद रहे।