diwali horizontal

यूपी में कोरोना पर नियंत्रण के लिए वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा

0 165

लखनऊ : कोरोना के बढ़ते संक्रमण और उस पर प्रभावी नियंत्रण को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया है। प्रदेश में शनिवार और रविवार दोनों दिन बंदी रहेगी। इसी के साथ पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ़्यू की घोषणा कर दी गई है।

वीकली लॉकडाउन के दौरान सभी साप्ताहिक बाज़ार और शॉपिंग काम्प्लेक्स बंद रहेंगे। वीकली लॉकडाऊन के दौरान सैनिटाइजेशन का काम होगा. इस दौरान आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं होंगी।

टीम-11 के साथ मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नाइट कर्फ्यू को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीकली लॉक डाउन में भीड़-भाड़ वाले तमाम जगहें बंद रहेंगी. दोनों दिन यहां सैनिटाइजेशन का काम होगा।गौरतलब है कि सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पांच जिलों में कम्पलीट लॉक डाउन लगाने के आदेश दिए थे। जिसके खिलाफ योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

यूपी सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी। साथ ही एक न्याय मित्र को नियुक्त किया है जो दो हफ्ते में सरकार के दावे और हाई कोर्ट की टिप्पणि पर अपना रिपोर्ट सौंपेगी। अब इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते के बाद होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.