diwali horizontal

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मनाया गया वजन सप्ताह।

0 83

उन्नाव : राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत 16 सितम्बर से 23 सितम्बर वजन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जहां सभी आगनवांड़ी केन्द्रों पर जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं लम्बाई नाप कर पोषण स्तर श्रेणीवार चिन्हित किया गया। अभी तक कुल 12676 बच्चों का वजन किया गया ।बाल विकास परियोजना अधिकारी नगमा बेगम ने बताया कि इन बच्चो में लम्बाई के अनुसार 212 बच्चे कम वजन के (सैम) तथा 945 बच्चे मध्यम (मैम) श्रेणी के कुपोषित पाये गये। 40 सैम बच्चो को आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज लेकर गयी। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर  पूजा तथा डॉक्टर शैलेंद्र अस्थाना  के द्वारा किया गया। जिसमें हाई रिस्क का बच्चा आमिर, आरोही तथा मो. जैन को मेडिकल कालेज लखनऊ रिफर किया गया। वही राजनेश, सुजीत, हिमान्शी, खुशबू, राधिका, काव्या को उन्नाव जिला चिकत्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र के लिये रिफर किया गया। शेष बच्चे सामान्य भोजन की कमी के पाये गये। जिनके अभिवावकों को आयु के अनुसार कब कितना भोजन खिलाएं तथा बच्चो को किन किन पोषक तत्वो की आवश्यक्ता होती है इसकी जानकारी दी गई।

बच्चो के अभिवावकों को बताया कि सहजन की पत्तियों को सुखाकर दाल, दूध तथा आटे में मिलाकर रोटी बनाकर बच्चों को खिलाएं। सहजन पोषकता से भरपूर है तथा सहजन के वृक्ष भी लगाएं। बच्चो के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मुख्य सेविका लक्ष्मी, सरिता, पूनम, अनुपम तथा अर्चना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मौजूद रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.