diwali horizontal

गेहूं की फसल जलकर राख

0 284

बाराबंकी: थाना कोठी क्षेत्र के उस्मानपुर में अज्ञात कारणों वश आग लगने से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई ग्रामीणों की सक्रियता के चलते आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड के अलावा कोई कर्मचारी मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों किसान में आक्रोश देखने को मिला। जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों वश कोठी थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी लल्लू यादव पुत्र लंटन के खेत के समीप आग की लपटें उठने लगी जिसे देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए बाल्टी से लेकर आग बुझाने के प्रयास करने लगे इस दौरान गांव निवासी सचिन पुत्र रमेश ब्रजमोहन पुत्र उजागर दिलीप पुत्र सुंदर पंकज पुत्र रामदयाल के खेत में आग फैल गई

जिससे गेहूं की फसल धूं धूं जलकर नष्ट हो गई जल्ती गेहूं की फसल को बचाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणो ने आग पर काबू पा लिया वहीं पर थाना अध्यक्ष रितेश पांडे व कर्मचारियों ने सुलगती हुई गुल्थियो को फायर ब्रिगेड से बुझवाया जिससे इन खेतों के समीप स्थित गेहूं की फसल को जलने से बचाया जा सका किसानों ने बताया कि करीब 10 बीघा गेहूं की फसल में जिसमें करीब 50 कुंतल गेहूं की पैदावार होना बताया है वहीं पर किसानों ने बताया जिस वक्त आग खेतो में लगी बहुत पहले सभी लोग अपने अपने घर जा चुके थे आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है फिर हाल तैयार गेहूं की फसल जलने के चलते किसान व समाज सेवक चिंतित दिखाई पड़ा रहें हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.