diwali horizontal

कौन होगा यूपी का मुख्य सूचना आयुक्त, सीएम योगी ने राजभवन भेजे नाम

0 164

लखनऊ : सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए नाम तय कर मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया है। इस पर जल्द मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। इस पद पर चयन के लिए बनी समिति की एक बैठक भी मुख्यमंत्री आवास पर हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना शामिल हुए

प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा भेजे गए पैनल पर विचार किया गया और एक पूर्व नौकरशाह का नाम तय कर दिया गया। मुख्य सूचना आयुक्त पद से जावेद उस्मानी के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद यह पद एक साल से खाली है। इस पद के लिए कई नौकरशाहों, पत्रकारों, समाजसेवी के अलावा मौजूदा सूचना आयुक्त ने भी आवेदन किया था। नौकरशाहों में मुख्य रूप से राजीव कपूर, राजस्व परिषद में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के अलावा पूर्व डीजीपी का नाम चर्चा में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.