diwali horizontal

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का उत्तराधिकारी कौन?

0 385

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का उत्तराधिकारी कौन?

Iran Israel Conflict: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी हत्या की स्थिति में तीन उत्तराधिकारियों को नामित किया है। उत्तराधिकारियों में तीन वरिष्ठ मौलवी शामिल हैं। खास बात यह है कि इन उत्तराधिकारियों में उनके बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम शामिल नहीं है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई बंकर में छिपकर गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने अपनी हत्या की स्थिति में अपने तीन उत्तराधिकारियों को नामित कर दिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई ने तीन वरिष्ठ मौलवियों को नामित किया है, जो उनकी जगह ले सकते हैं। इनमें अलीरेजा अराफी अली असगर हेजाजी, हासिम हुसैनी बुशहरी, अली अकबर वेलायती के नाम शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई इस समय एक गहरे बंकर में छिपे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने आसपास के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई भी उनकी लोकेशन को ट्रैक न कर सके। यह जानकारी ईरान के तीन अधिकारियों ने दी, जो उनकी इमरजेंसी युद्ध योजना से जुड़े हैं।

खामेनेई का बेटा उत्तराधिकारी के तीन नामों में शामिल नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई का बेटा मोजतबा, जो एक मौलवी और इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के करीबी भी हैं। अब तीन नामों में शामिल नहीं हैं, जबकि पहले उन्हें खामेनेई का उत्तराधिकारी माना जा रहा था। ईरान के पूर्व रूढ़ीवादी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को भी 2024 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने से पहले सबसे आगे चलने वाला उम्मीदवार माना जा रहा था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.