
क्यों आग-बबूला हुए शाहरुख खान
Shahrukh Khan: सालों पहले शाहरुख खान ने एक नेता पर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद नेता के समर्थकों ने अभिनेता के घर के बाहर प्रदर्शन किया था. तब शाहरुख का बेटा आर्यन डर गया था और बेटी सुहाना रोने लगी थीं. इसके बाद शाहरुख ने कहा था कि मैं उस समय होता तो किसी को बख्शा नहीं होता. इस घटना के बाद शाहरुख खान ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा था, मैं शूट में बिजी था और उसे कैंसिल करके घर लौटना पड़ा. आर्यन डर में था और सुहाना रो रही थी. लोग मेरे घर के बाहर चिल्ला रहे थे, हंगामा कर रहे थे. मैं अपनी फैमिली को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हूं. अगर मैं पुलिस के आने से पहले आ जाता तो उन लगों को बख्शा नहीं होता.

साल 2007 में शाहरुख खान और सैफ अली खान ने आइफा अवॉर्ड्स की होस्टिंग की थी. तब शाहरुख ने वर्तमान सपा के दिग्गज और दिवंगत नेता अमर सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी. शाहरुख ने कहा था कि उनकी आंखों में दरिंदगी नजर आती है. शाहरुख को ये बयान महंगा पड़ गया था. भारी संख्या में अमर सिंह के समर्थक शाहरुख के घर के बाहर प्रदर्शन करने चले गए थे. प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के घर पर पत्थर भी फेंके थे और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी. तब शाहरुख और गौरी दोनों ही घर पर नहीं थे. जबकि सुहाना घर में रो रही थीं. वहीं आर्यन खान डरे हुए थे. शाहरुख को तब किसी ने कॉल करके जानकारी दी. शाहरुख किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. वो तुरंत शूटिंग छोड़कर अपने घर पहुंचे.