diwali horizontal

क्या इज़राईल ग़ाजा़ पर परमाणु हमला करेगा ?

0 159

तेल अबीब:  इज़राईल के विरासत मंत्री अमीचाई बिन एलियाहू ने रविवार को कहा कि हमास के खिलाफ युद्ध में इज़राईल के विकल्पों में से एक ग़ाजा़ पट्टी पर परमाणु बम गिराना था यह बात उन्होंने रेडियो कोल बिरामा के साथ एक साक्षात्कार में यह पूछे जाने पर कि क्या ग़ाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराया जाना चाहिए मंत्री ने उत्तर दिया  यह संभावनाओं में से एक है
जब मंत्री से पूछा गया कि ग़ाजा पट्टी में लगभग 240 बंधक है तो उन्होंने उत्तर दिया मैं प्रार्थना करता हूं उनकी वापसी की उम्मीद करता हूं लेकिन युद्ध में एक क़ीमत चुकानी पड़ती है
ग़ाजा में किसी भी प्रकार की मानवीय सहायता की अनुमति देने पर भी मंत्री ने आपत्ति जताई और कहा हम नाजि़यों को मानवीय सहायता नहीं देंगे और आरोप लगाया कि ग़ाजा में नागरिकों जैसी कोई चीज नहीं है
मंत्री एलीयाहू नेतनयाहू कैबिनेट के मंत्री हैं इज़राईल की संसद के सदस्य हैं इनके दादा इज़राईल के सफरदी यहूदियों के प्रमुख रब्बी रह चुके हैं जबकि इनके पिता वर्तमान में एक इज़राइली शहर के प्रमुख रब्बी हैं इस प्रकार यह इराईल के प्रमुख धार्मिक घरानों में से एक एक के सदस्य हैं । इनके पिता एक प्रसिद्ध यहूदी विचारक के रूप में जाने जाते हैं ।
मंत्री के बयान के बाद इज़रायली सरकार सुरक्षात्मक मुद्रा में आ गई परिणाम स्वरूप मंत्री महोदय को कैबिनेट से निलंबित कर दिया गया है और इजरायल की ओर से बयान दिया गया है की ऐसा उसका कोई विचार नहीं है । लेकिन फिलिस्तीनियनो के प्रति यहूदियों की कटुता इससे पहले भी मीडिया में रिकॉर्ड की गई है ।

सौंजन्या: नमःन्यूज एजेंसी

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.