diwali horizontal

बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट?

0 228

 

ढाका/नई दिल्ली:

बांग्लादेश में सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान आज कल देश में लोगों को देशप्रेम का पाठ पढ़ा रहे हैं. वो लगातार देश की आंतरिक राजनीति में भी दिलचस्पी लेते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि बांग्लादेश में प्रस्तावित आम चुनावों से पहले एक और बार तख्तापलट हो सकता है.

बांग्लादेश की जनता इस समय मोहम्मद यूनुस के शासन की अराजकता से परेशान है. सत्ता पाने के बाद उन्होंने जो हसीन सपने दिखाए थे, उसे वो पूरा करने में नाकाम रहे हैं. वहीं, शेख हसीना को सत्ता से हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छात्र नेता का भी मोहम्मद यूनुस से भरोसा उठ गया है. वो भी नई राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं.

शीर्ष खुफिया सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि जनरल वकार-उज़-ज़मां मौजूदा स्थिति का संकेत दे रहे हैं और उन्हें लगता है कि देश को बाहरी हाथों से हेरफेर किया जा रहा है. एक सूत्र ने कहा, ‘वह राजनीतिक आकाओं को चुनाव कराने की जरूरत की ओर इशारा कर रहे हैं ताकि वे तैयार रहें. अगर ऐसा नहीं होता है तो सेना नियंत्रण अपने हाथ में ले सकती है.’ पिछले साल अगस्त में शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था. उसके बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव आ गया था. शेख हसीना के भारत आने के बाद मुहम्मद यूनुस बांग्लादेश की सत्ता में आ गए. वह अभी बांग्लादेश की सरकार के मुख्य सलाहकार हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.