
जनता द्वारा दिए टैक्स के पैसे से मोदी सरकार अपने दोस्त पूजीपतियों का लोन माफ करने विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने में खर्च करती है: सभाजीत सिंह
सय्यद अहसन रिज़वी
आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का काम विधायकों को खरीदना और विपक्ष की सरकार गिराना रह गया है भाजपा पैसों से विधायकों की खरीद-फरोख्त करके अब तक कई राज्यों में सरकार गिरा चुकी है महाराष्ट्र गोवा कर्नाटक आसाम मध्य प्रदेश बिहार अरुणाचल प्रदेश की सरकार गिराई. जनता के टैक्स के पैसों को विधायकों को खरीदने में लगा रही है आम जनता के खून पसीने की मेहनत की कमाई को अपने अरबपति दोस्तों के कर्जा माफ करने में लगा रही है
सभाजीत सिंह ने कहा भाजपा केवल एक ही पैटर्न पर चलती है और वह यह है कि हर विधायक को वह सीबीआई और ईडी का डर दिखाकर उनको संबंधित पार्टी से तोड़ती है और भाजपा में 20 – 20 करोड़ रुपए देकर शामिल कर लेती है, अगर इस तरह से जोड़ा जाए तो भाजपा अब तक देश भर से 277 विधायक खरीद चुकी है जिनकी कुल कीमत 5500 करोड रुपए निश्चित रूप से होनी चाहिए. केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल करते हुए सभाजीत सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन इतनी महंगाई बढ़ती जा रही है और उस पर से हर वस्तु पर जीएसटी लगा दिया गया है तो इतना पैसा आखिर जा कहां रहा है ?2014 में डीजल का दाम ₹54 था जो आज ₹90 हो चुका है, उसी 2014 में पेट्रोल का दाम ₹60 लीटर था जो आज ₹110 लीटर हो चुका है, सीएनजी ₹35 में मिलती थी जो आज ₹75 में मिल रही है, उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर ₹410 में मिलता था जो आज ₹1053 में मिल रहा है इसी तरह सरसों का तेल ₹70 लीटर मिलता था आज ₹170 लीटर मिल रहा है।