
कानपुर : ग्वालटोली के अहिराना निवासी संदीप गुप्ता की पत्नी स्वाती (26) ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर मौजूद ननंद किरण ने संदीप को सूचना दी तो उसने पड़ोसियों की मदद से उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। मैनपुरी जनपद के हाजीपुर नेरा गांव निवासी भाई अभिषेक ने बताया कि मई 2018 में स्वाती की शादी हुई थी उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है।
आरोप है कि स्वाती की ननद किरन ने उसके बाद अपने पास रखे थे वही जेठ राजीव भी जमीन पर कब्जा किए थे। बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित थी लेकिन ससुराली जनों से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। ग्वालटोली इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने गुरुवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी