diwali horizontal

दिल्ली में महिला पायलट और पति को भीड़ ने पीटा:कपल ने 10 साल की लड़की से घर का काम कराया, टॉर्चर किया; दोनों अरेस्ट

0 96

दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक महिला पायलट और उसके पति की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। कपल पर आरोप है कि उसने 10 साल की लड़की को अपने घर में काम पर रखा था और उसे टॉर्चर भी किया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया। इसमें लड़की के शरीर पर चोट और जलने के कई निशान मिले हैं।

द्वारका DCP एम हर्षा वर्धन ने बताया कि कपल के खिलाफ IPC की धारा 323 (मारपीट करना), 324 (गंभीर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से किसी को बंधक बनाना) और चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है।

हाथ जोड़कर माफी मांगी, फिर भी हुई पिटाई
वीडियो की शुरुआत में भीड़ कपल से बहस करती हुई दिखती है। महिला पायलट हाथ जोड़कर माफी मांगती है, लेकिन कुछ देर बाद भीड़ महिला पायलट को बाहर खींच लेती है और थप्पड़ मारने लगती है। महिला का पति उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन भीड़ उसे भी पीटती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.