diwali horizontal

पूरब से लेकर पश्चिम तक यूपी में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं : नीलम यादव

0 185

– योगी सरकार झूठ और बेशर्मी पर उतरी

– सीएम को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए

लखनऊ : यूपी में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है। महिलाएं डर के माहौल में जी रही हैं। उनकी सुरक्षा और इज्जत की कोई गारंटी नहीं है। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया आप नेत्री नीलम यादव ने कहा कि पीलीभीत के पूरनपुर में कक्षा नौ के छात्र के साथ हैवानियत की हद पार कर दी गई। उसके निजी अंग के रास्ते पंप से हवा भरकर उसकी हत्या कर दी गई। ऐसे वीभत्स मामले के बाद भी योगी की सरकार और उनकी पुलिस लीपापोती में जुटी है।

वहीं उन्नाव और योगी के गोरखपुर में भी किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई हैं। पूरब से लेकर पश्चिम तक कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेटी से छेड़खानी का केस वापस न लेने पर पिता को भून दिया जा रहा है उन्नाव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह घटना बताती है कि भाजपा की सरकार में उसके नेता महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने नहीं, बल्कि उनका उत्पीड़न करने में लगे हैं। लड़कियां स्कूल जाने में भी डर रही हैं। अभिभावक दहशत में हैं।

लोगों को सुरक्षा दे पाने में नाकाम सरकार मिशन शक्ति जैसे दिखावे के अभियान का प्रचार कर लोगों को चिढ़ाने का काम कर रही है। आप नेता नीलम यादव ने कहा कि योगी सरकार झूठ और बेशर्मी पर उतर आई है। उससे प्रदेश संभल नहीं रहा है। योगी एक अयोग्य प्रशासक साबित हुए हैं। बेटियों के खिलाफ बड़े अपराधों को लेकर नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारते हुए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.